
हापुड़: सीएचसी के पुरुष शौचालय पर ताला, एंटी रेबीज क्लीनिक में पड़ा कबाड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का दबाव काफी अधिक रहता है। मरीजों के साथ-साथ तीमारदार भी पहुंचते हैं लेकिन जब उन्होंने पुरुष शौचालय पर ताला लटका देखा तो उन्हें परेशानी हुई। ऐसे में मजबूरन पुरुषों को शौच के लिए यहां-वहां भटकना पड़ा। एंटी रेबीज क्लीनिक में भी कबाड़ पड़ा है। इस कमरे को इस्तेमाल में लिया जा सकता है लेकिन यहां पड़ा कबाड़ कई सवाल खड़े करता है।
हापुड़ की गढ़ रोड़ पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र का भी दबाव रहता है। यहां बड़ी संख्या में मरीज अपना उपचार कराने के लिए आते हैं। मरीजों व तीमारदारों की सुविधा के लिए यहां पर शौचालय भी बनाए गए हैं। जब लोग पुरुष शौचालय पर पहुंचे तो देखा कि वहां ताला लटका हुआ था। एंटी रेबीज क्लीनिक में कूड़ा पड़ा था जिसकी वजह से लोगों ने अस्पताल के जिम्मेदारों पर कई सवाल खड़े किए हैं।































