
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के तहसील चौराहा पर बीजेपी झंडा लगी सफेदी रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी का यातायात पुलिस ने 10,500 रुपए का चालान कर दिया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में हूंटर लगाकर भोकाल मचाया जा रहा था। यातायात पुलिस ने मामले में तत्काल संज्ञान लिया और गाड़ी को साइड कराया। इसके बाद यातायात पुलिस ने गाड़ी के कागजातों की जांच की और गाड़ी का 10500 का चालान कर दिया। यातायात पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दरअसल मामला गुरुवार का बताया जा रहा है। जब एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी तहसील चौराहा पर पहुंची जिस पर भाजपा का झंडा लगा था और कार सवार लगातार हूंटर बजा रहा था। यातायात पुलिस ने तुरंत गाड़ी को साइड कराया और भोकाल मचाने के मामले में गाड़ी का चालान कर दिया। यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि गाड़ी का 10,500 रुपए का चालान किया गया है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559



























