
हापुड़: तलवार से केक काटकर मनाया जन्मदिन
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला पन्नापुरी में लोगों ने बीती रात तलवार से केक काटकर जन्मदिन मनाया। पन्नापुरी में स्थित एक गली में सभी एकत्र हुए जिन्होंने इस दौरान आतिशबाजी की और तलवार लहराकर तलवार से केक काटा। आसपास मौजूद लोगों में दहशत की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है की तलवार से केक काटने वालों की कचौड़ी के विक्रेता मुकेश से भी कहासुनी हुई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।
मामला रविवार की रात का है जब हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला पन्नापुरी में कुछ लोग एकत्र हुए और तलवार से केक काटा और हवा में तलवार लहराई। आतिशबाजी भी की और जमकर हंगामा किया। इस दौरान लोगों में दहशत की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि इन लोगों की मुकेश कचौड़ी वाले से कहासुनी भी हुई।
कमल डोसा: रात 12 बजे तक फ्री होम डिलीवरी, तीन डोसे के साथ एक मधुबन बड़ा फ्री: 7017570838






























