
हापुड़: मंडी पाटिया स्थित दुकान से नकदी व सामान चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मंडी पाटिया स्थित दुकान की खिड़की की जाली काटकर कर नकदी व सामान चुराकर चोर फरार हो गए। दुकानदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हापुड़ की मीनाक्षी रोड स्थित मोहल्ला शिवचरणपुरा निवासी मुकेश ने बताया कि उनकी मंडी पाटिया पर श्री साज हाउस के नाम से दुकान है। मंगलवार को वह मौसम खराब होने के कारण शाम करीब 7:00 बजे दुकान बढ़ाकर अपने घर चले गए थे जिसका चोरों ने फायदा उठाया जो तीसरी मंजिल पर लगी खिड़की की जाली काटकर भीतर दाखिल हुए और दुकान के गल्ले में रखी करीब ₹40,000 की नकदी व सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। बुधवार की सुबह जब मुकेश दुकान पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























