
हापुड़: कांच की बोतल से हमला कर लहूलुहान करने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी गिरीश कंसल ने एक युवक पर बोतल मारकर उसे लहूलुहान करने का आरोप लगाया है। गिरीश कंसल ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
गिरीश का आरोप है कि 28 मार्च की रात करीब 8:30 बजे वह घर से टहलने के लिए गया था। रास्ते में गांव दोयमी निवासी गगन व राजीव विहार निवासी सतीश तोमर उसे मिले। सतीश ने गगन को हाई टेंशन बिजली खंभे पर चढ़ने के लिए कहा पर उसने सतीश को समझाया कि गगन एक साधारण चालक है और गगन को बिजली से जुड़े काम का कोई अनुभव नहीं है। इस पर गुस्साए सतीश ने पास में रखी कांच की बोतल उसके सिर पर मार दी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586




























