
हापुड़: टायर की दुकान से टायर चोरी करने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ पर स्थित टायर की दुकान से टायर चोरी होने का मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नई मंडी पक्का बाग के रहने वाले दीपक गर्ग पुत्र रामकिशन गर्ग ने हापुड़ कोतवाली पुलिस को थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी गढ़ रोड पर स्थित खुर्जा पेच के पास दास एग्रीकल्चर स्टोर के नाम से प्रतिष्ठान है जहां पर वह टायरों का व्यापार करते हैं। 13 मार्च की दोपहर करीब तीन बजे उनके गोदाम में कुछ टायर आए जिसे उन्होंने अपने कर्मचारियों की मदद से प्रतिष्ठान की ऊपरी मंजिल पर रखवा दिया। अगले दिन 14 मार्च की सुबह 9:30 बजे कुछ ग्राहक टायर खरीदने आए तो उन टायरों की आवश्यकता पड़ी तो वह वहां नहीं मिले। उन्होंने कर्मचारियों के साथ मिलकर टायरों को काफी तलाशा तो पता चला कि शटर का ताला भी खुला है। इसके बाद उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने सोमवार की देर रात करीब 1:30 बजे मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

































