
हापुड़: चावल व्यापारी के साथ मारपीट के मामले में पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड का एक मामला सामने आया है जिसमें कुछ दबंगों ने एक चावल व्यापारी को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने भी व्यापारी के साथ मारपीट करते रहे और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिस ने मामले में पांच नाम आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
हापुड़ के पक्का बाग निवासी मनोज कुमार गर्ग पुत्र राजेंद्र गर्ग ने हापुड़ कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रविवार की रात करीब 9:30 बजे के आसपास वह पक्का बाग से अपने मित्र योगेश से मिलने फ्री गंज रोड कचहरी के पास जा रहे थे। रास्ते में मौजूद दबंगों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें एक गली में खींच लिया और गली में ले गए और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच पीड़ित का पुत्र शुभम गर्ग और उसका साथी अमन चौधरी भी मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट के दौरान अमन चौधरी के सिर और शरीर पर काफी ज्यादा चोट है जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मनोज कुमार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||































