
हापुड़: ऑटो चालक के साथ मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली के रहने वाले ऑटो चालक ने कुछ लोगों पर रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट करने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले विकास ने बताया कि वह ऑटो चलाकर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। मामले बीते वर्ष 24 सितंबर की रात का है जब वह ऑटो से गांव बदनौली जा रहे थे। तभी रास्ते में काजल, टुल्ली, अली हसन और समीर ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और उनसे रुपए छीन लिए। विरोध करने पर मार पिटाई की। रेड से हमला कर दिया। इसके बाद पीड़ित विकास एसपी के पास पहुंचा। एसपी के आदेश पर हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























