हापुड़: बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड में स्थित एक मंदिर के बाहर सात साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया। लोगों ने मंदिर के पुजारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर पिटाई की। रामलीला ग्राउंड में एक मंदिर के बाहर बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि सोमवार को हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड में स्थित मंदिर के पास पुजारी द्वारा सात साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था जिसके बाद मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
ऑफर: ई रिक्शा मात्र 35000 की डाउन पेमेंट पर, साथ में पाए एलईडी, आरओ, मिक्सर या वाशिंग मशीन: 7906867483



























