हापुड़: मारपीट के मामले में जिला पंचायत सदस्य समेत चार पर मुकदमा












हापुड़: मारपीट के मामले में जिला पंचायत सदस्य समेत चार पर मुकदमा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी सचिन सैनी का आरोप है कि सात जुलाई की शाम वह अपने चाचा जयपाल सैनी के साथ खेतों पर जा रहे थे। जैसे ही वह सागर होटल के पास पहुंचे तो होटल में काम करने वाले गौरव ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ गाली-गलौज की और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह पीड़ित पक्ष ने मौके से भागकर खुद को बचाया।

आठ जुलाई की सुबह पीड़ित का बेटा हिमांशु खेतों की ओर जा रहा था। चामंड मोहल्ले में तालाब के पास पहुंचने पर नीरज और सोनू ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर मोहल्ले के कुछ लोग पहुंचे इसके बाद जिला पंचायत सदस्य अर्जुन जाटव अपने अज्ञात साथियों के साथ पहुंचा और पीड़ित को जमकर पीटा और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!