👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने पन्नापुरी निवासी कोटा धारक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है. पन्नापुरी निवासी एक कोटा धारक की दुकान पर जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया जिसके बाद चावल की मात्रा ना के बराबर पाए जाने पर यह मुकदमा दर्ज कराया गया है. बता दें कि हापुड़ के मजीदपुरा में डिपो छह के कोटाधारक सुमित कुमार के यहां चावल का स्टॉक कम मिला जिसके बाद हापुड़ कोतवाली नगर में कोटा धारक के खिलाफ स्टॉक कम मिलने पर यह कार्रवाई हुई है. औचक निरीक्षण के दौरान प्रीति रानी व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509

































