हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में राशन के गेहूं व चावल के एक धंधेबाज के बैंक खातों को सीज कर दिया गया है जिस कारण व्यापारी का करोड़ों रुपए का लेनदेन अटक गया। धंधेबाज के विरुद्ध थाना बागपत में राशन के चावल की कालाबाजारी करने के आरोप में मुकद्दमा दर्ज है। धंधेबाज का धंधा गेहू, चावल, तिलहन, दलहन के कारोबार के साथ-साथ गेहूं की फर्जी बिलिंग का भी धंधा है।
सूत्र बताते हैं कि धंधेबाज ने दिल्ली में कई फर्म खोल रखी है। व्यापारी दिल्ली व हापुड़ की फर्म से पुणे (महाराष्ट) को गेहूं की फर्जी बिलिंग का धंधा करता था। धंधेबाज हापुड़ में रोजाना करोड़ों रुपए बैंक से निकाल कर उनकी बंदरबाट करता था। चर्चा यह भी है कि व्यापारी व उससे जुड़े पुणे के व्यापारी के खातों में विदेश भी फंडिंग हुई है। पुणे से मिले इनपुट पर हापुड़ बैंक में व्यापारी के तीन खातों को फिलहाल फ्रीज कर दिया गया जिसमें करीब चार करोड़ रुपए जमा है। व्यापारी ने अपनी वकील को जरुरी कागजात लेकर पुणे भेजा है ताकि जांच एजैंसी के समक्ष साक्ष्य रख सके। व्यापारी भविष्य को लेकर गहन चिंता में है और वकीलों व साथियों से सलाह लेता घूम रहा है।
बताते हैं कि पुणे का व्यापारी ईडी की गिरफ्त में आ चुका है और काली कमाई को सफेद करने के धंधे का भंडाफोड़ हो चुका है। हापुड़ व्यापारी से फर्जी बिल कर जमा खर्च करने वाले अन्य व्यापारियों पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा है। खबर की पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहें ई हापुड़ न्यूज के साथ।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103




























