
हापुड़: कचहरी के पास स्थित पेपर्स पिज़्ज़ा में दबंगों ने की मारपीट
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की फ्रीगंज रोड पर स्थित पेपर्स पिज्जा पर दबंगों ने जमकर तांडव मचाया। हाथों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे युवकों ने युवक और युवती के साथ जमकर मारपीट की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। काफी देर तक पेपर्स पिज़्ज़ा और उसके बाहर दबंग हंगामा करते रहे जिन्हें कानून का जरा भी खौफ नहीं है। आपको बता दें कि पेपर्स पिज़्ज़ा कचहरी के पास है। यहां से हापुड़ कोतवाली भी चंद कदमों की दूरी पर स्थित है। इस दौरान आरोपियों ने जमकर तांडव मचाया। मौके पर मौजूद ग्राहकों में दहशत की स्थिति बन गई। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
वायरल सीसीटीवी फुटेज के अनुसार यह घटना 7 अगस्त 2025 की है। जब दोपहर करीब 2:15 बजे के आसपास पेपर्स पिज़्ज़ा में एक युवक और युवती बैठे हुए थे। तभी हाथों में लाठी लेकर एक युवक भीतर दाखिल हुआ जिसने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने आई एक युवती को भी आरोपियों ने थप्पड़ मार दिए। देखते ही देखते आधा दर्जन से अधिक दबंग पेपर्स पिज़्ज़ा में पहुंचे और जमकर तांडव मचाया। हाथों में लाठी के साथ पेपर्स पिज़्ज़ा में घुसे दबंग किसी की सुनने को तैयार नहीं थे जिन्होंने युवक को पीटा और उसके बाद युवक को खींच कर बाहर ले आए और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना के दौरान ग्राहकों में दहशत की स्थिति बन गई। कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि यह आरोपी युवती के परिचित हैं। फिलहाल घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695































