हापुड़: टूटी विभाग की नींद, अतिक्रमण के खिलाफ चंडी रोड पर कार्रवाई










हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ में अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीम ने श्री चंडी रोड पर कार्रवाई की और अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि यहां आज नहीं, कल नहीं बल्कि पिछले कई महीनों से अतिक्रमणकारियों ने अस्थाई अतिक्रमण किया हुआ था जिसके खिलाफ जाकर विभाग ने अब कार्रवाई की है। नींद टूटने पर अधिकारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे और अतिक्रमण हटाने लगे। राजस्व विभाग के निरीक्षक सुनील सिंह ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती। इस दौरान सड़कों पर ठेले खोमचे लगाने वाले, कब्जा जमाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।


अन्य स्थानों पर भी अतिक्रमण:
आपको बता दें कि हापुड़ के अतरपुरा चौराहा, पक्का बाग, तहसील चौराहा, चंडी रोड, रेलवे रोड, फ्री गंज आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणकारियों ने जबरदस्त अतिक्रमण किया हुआ है जिस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने चंडी रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
लापरवाही न करे विभाग:
राहगीरों की मांग है कि विभाग मामले में लापरवाही ना करें। अतिक्रमण के कारण जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रहती है जिस कारण प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता है और हवा की गुणवत्ता खराब होती है। यदि अधिकारी अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाए तो तस्वीर कुछ और ही होगी।


धीरे-धीरे होता है अतिक्रमण:
सबसे बड़ी बात तो यह है कि दुकानदार अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद फिर से धीरे-धीरे अतिक्रमण की ओर कदम बढ़ाने लगते हैं जिसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती।
अन्य स्थानों पर कार्रवाई कब?
अतिक्रमण के खिलाफ मैदान में उतरे अधिकारियों ने चंडी रोड पर तो भले ही कार्रवाई शुरू कर दी लेकिन अन्य स्थानों पर कार्रवाई कब होगी?
यह रहे मौजूद:
चंडी रोड पर हुई इस कार्रवाई के दौरान सफाई निरीक्षक वीरेंद्र सिंह तेवतिया, आरआई शुभम, चौकी इंचार्ज अरुण कुमार नगर पालिका परिषद के अन्य कर्मचारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

VIDEO:  नोएडा नहीं बल्कि हापुड़ में कराएं कार की Ceramic Coating, Rubbing : 9719491595








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!