
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित प्रयाग अस्पताल के परिसर में पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने स्कूटी हॉस्पिटल की पार्किंग में खड़ी की थी और वह पर्ची लेकर चला गया। उसका भाई स्कूटी लेने पहुंचा तो पार्किंग कर्मियों ने उससे पर्ची मांगी जिसके बाद पर्ची न दिखाने पर दोनों में कहासुनी हो गई। व्यक्ति का आरोप है कि दबंगों ने मिलकर उसके भाई और परिजनों को पीटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
लोकेश ने बताया कि गुरुवार की सुबह उन्होंने प्रयाग हॉस्पिटल की पार्किंग में स्कूटी खड़ी की और वह किसी काम से चले गए। पार्किंग की पर्ची उनकी जेब में रह गई और वह कहीं चले गए। इस बीच उनका भाई स्कूटी लेने के लिए पहुंचा तो अस्पताल ने उनसे पर्ची मांगी। पर्ची न दिखाने पर उनकी कहासुनी हो गई जिसने मारपीट का रूप ले लिया। पार्किंग कर्मियों ने स्कूटी लेने पहुंचे युवक और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069



























