Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर अतरपुरा चौराहे के पास एक निजी लैब का संचालन किया जा रहा है। यह हापुड़ की सबसे पुरानी लैबों में से एक है जहां टेस्टिंग के लिए आने वाले लोगों का ब्लड सैंपल नाबालिक ले रहे हैं। नाबालिकों के हाथों में निजी लैब के संचालक ने इंजेक्शन थमा दिया है जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आने वाले मरीजों की जान पर भी जोखिम बना हुआ है। यदि स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर जाकर जांच करें तो असलियत सभी के सामने आ जाएगी। सबसे बड़ी बात तो यह है कि शहर के बीचो-बीच स्थित इस लैब की कमान नाबालिक संभाल रहे हैं। ऐसे में संचालक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878


























