
हापुड़: आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित फ्लाईओवर के पास एक गाड़ी और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि मामला बुधवार का है। जब मोदीनगर रोड पर स्थित फ्लाईओवर के पास एक गाड़ी और बाइक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। बाइक सवार घायल हो गया जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
मेरठ स्वीट्स से खरीदें भाजी बॉक्स, गिफ्ट हैम्पर, छप्पन भोग की थाल: 9760414343, 9897693627

























