
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के कोटला मेवतियान में मीनार मस्जिद के बराबर स्थित मकान में मंगलवार की रात अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान मकान में रखा सामान तथा मोटरसाइकिल जल कर राख हो गई। गनीमत रही किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई। सूचना पर सिकंदर गेट चौकी इंचार्ज पुलिसबल के साथ पहुंचे और दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पर काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला मंगलवार की रात का है जब मकान के भीतर आग लग गई। देखते-देखते धुआं उठने लगा और लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से मोटरसाइकिल, घर में रखा फर्नीचर आदि सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

































