हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोदीनगर रोड स्थित बिजली घर के परिसर में मंगलवार की सुबह आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने फायर सर्विस को सूचना दी। दमकल की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। राहत की बात ये रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुई।
हापुड़ के मोदीनगर रोड स्थित बिजली घर के परिसर में दो डंप वाहन खड़े हैं और सूखे पत्तों के साथ काफी मात्रा में कबाड़ जमा है जिसके ऊपर से एक हाईवोल्टेज लाइन गुजर रही है। लाइन से एक चिंगारी इस कबाड़ पर गिर गई जिससे चिंगारी ने आग का रुप ले लिया। कचरा सूखा होने की वजह से चिंगारी ने आसानी से कबाड़ को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद कर्मियों ने फायर सर्विस को कॉल किया। फायर की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को फैलने से बचाया और काबू कर लिया।
आपको बता दें कि मोदीनगर रोड पर स्थित बिजली घर में पहले भी कूड़े में आग लग चुकी है। लेकिन बिजली विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। दो बार आग लगने से चिंतित फायर विभाग ने बिजली विभाग को कबाड़ हटाने की हिदायत दी है। राहत की बात ये रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई। लेकिन अगर बिजली विभाग ने जल्द ही इसकी साफ-सफाई नहीं की तो कोई बड़ा हादसे हो सकता है।























