👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ कोतवाली के अंतर्गत मेरठ रोड पर स्थित पंचशील कालोनी के निकट शुक्रवार की भोर में बदमाश एक दुकान का शटर खींच कर 7 बैटरी व 7-8 इंवर्टर चोरी कर ले गए। पुलिस सीसीटीव कैमरे खंगाल कर बदमाशों को खोजने में लगी है।
हापुड़ के मोती कालोनी के तेजपाल की पंचशील कालोनी के पास बैटरी व इंवर्टर की दुकान है। शुक्रवार की भोर में बदमाश आए और किसी वाहन की मदद से शटह को खींच लिया। बदमाश दुकान से 7 बैटरी व 7-8 इंवर्टर किसी वाहन में लाद कर ले गए। पड़ोसियों की सूचना पर तेजपाल मौके पर पहुंचा और दुकान का हाल देखकर पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। पुलिस जांच कर रही है।
































