हापुड़ बार एसोसिएशन नें क्लासिक क्रिकेट क्लब को हराया










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जे एम एस वर्ल्ड स्कूल के ग्राउंड पर रविवार को हापुड़ बार एसोसिएशन व क्लासिक क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया जिसमें हापुड़ बार के कप्तान दिनेश सैनी नें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हापुड़ बार की शुरुआत बेहद खराब रही मगर अक्षय चौधरी ने बल्लेबाज़ी के लिए आते ही मैच का पासा पलट दिया। अक्षय चौधरी नें आते ही धुआँधाड़ बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 34 बॉल पर 8 चोक्कों व 4 गगनचुम्बी छक्कों के साथ 70 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा गगन गौतम नें एक छोर संभालते हुए 37 रनों का योगदान दिया। हापुड़ बार एसोसिएशन नें 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 172 रन बनाए। क्लासिक क्रिकेट क्लब की तरफ से राशिद नें शानदार गेंदबाजी करते हुए हापुड़ बार के 4 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्लासिक क्रिकेट क्लब की टीम नें बेहद लचर खेल का प्रदर्शन किया और पूरी टीम 16 ओवर में 104 रन बना कर आउट हो गयी जिसमें अफ़ज़ाल नें 29 रनों का योगदान दिया। हापुड़ बार की तरफ से गेंदबाज़ी करते हुए उमर कुरेशी नें 1,कमर सुल्तान 2,विपुल 2,परवेज़ 1,कपिल साहनी 2,अक्षय चौधरी 1 व गगन गौतम नें 1 विकेट चटकाया। अक्षय चौधरी को शानदार बल्लेबाजी के लिए बेस्ट बैट्समैन व मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Mobile Exchange offer: Buy and sell old mobile phones: 7409166666, 8979760159







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!