👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शाहजहांपुर के कचहरी परिसर में दिनदहाड़े हुई अधिवक्ता की हत्या के विरोध में बुधवार को हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ ने हत्या की निंदा की और इसका विरोध किया। अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेकशन एक्ट लागू करने की मांग की और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा अधिवक्ताओं ने इस दौरान मांग की कि अधिवक्ता भूपेंद्र के परिजनों को पचास लाख की सहायता राशि और परिवार में से एक को सरकारी नौकरी दी जाए।
































