हापुड़ बार एसोसिएशन का चुवान 15 सितम्बर को
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एल्डर्स कमेटी ने हापुड़ बार एसोसिएशन का वर्ष-2023-24 क चुनाव की घोषणा की है 15 सितम्बर को मतदान होगा चुनाव की तिथि घोषणा होती ही कचहरी में चुनावी चर्चा तेज हो गई है।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन सुरेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए आम सहमति से चुनाव कराने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के द्वारा निर्धारित निर्देशों एवं बायलोज के अनुसार चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा। तथा इसके लिए सहायक चुनाव अधिकारी की घोषणा एक सप्ताह में की जाएगी और मतदाता सूची की प्रति निरीक्षण उपरांत नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य प्रभु दयाल गोयल, दिनेश चंद त्यागी, देवेंद्र पाल सिंह, अकबर बेग उपस्थित थे।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






























