हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): संस्कार स्कूल के ग्राउंड पर प्रथम स्वर्गीय श्रीमती शशिबाला मेमोरियल T:-20 इनविटेशन टूर्नामेंट में खान क्रिकेट क्लब व हापुड़ बार एसोसिएशन के बीच मैच खेला गया।हापुड़ बार के कप्तान दिनेश सैनी नें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैंसला लिया।खान क्रिकेट क्लब की शुरुआत बेहद खराब रही।तथा उनके नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।खान क्रिकेट क्लब की पूरी टीम मात्र 106 रन ही बना सकी।जिसमें मुरसलीन के 31 व अरुम्मान के 28 रनों का योगदान रहा।हापुड़ बार की तरफ से उमर नें 2,अक्षय चौधरी 1,अभिजीत 3,परवेज़ 1 व आशु नें 2 विकेट चटकाए।हापुड़ बार नें दिए गए लक्ष्य को मात्र 3 विकेट खोकर 10 ओवर में ही मैच जीत लिया।जिसमें मुज़म्मिल नें 15,अक्षय चौधरी नें ताबड़तोड़ 40 रन व अभिजीत नें 22 रनों की पारी खेली।अभिजीत को हरफनमौला खेल के लिए मैन ऑफ द मैच गया।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























