
हापुड़: पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर मोबाइल ठगने का प्रयास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोबाइल मार्केट में मोबाइल खरीदने पहुंचे एक युवक ने पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर दुकानदार के साथ धोखाधड़ी करने का प्रयास किया। सूचना पर हापुड़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची जिसने आरोपी को धर दबोचा और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी के साथियों की भी तलाश कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किस-किस के साथ आरोपी ने इस तरह की धोखाधड़ी की है।
मामला शनिवार का है जब एक युवक हापुड़ की गढ़ रोड पर चौराहे के पास स्थित मोबाइल मार्केट में मोबाइल खरीदने पहुंचा जिसे 16,500 रुपए का मोबाइल फोन पसंद आया। दुकानदार से सौदा 14,500 रुपए में तय हुआ। इसके बाद आरोपी ने ऑनलाइन पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर मोबाइल साथ ले जाने का प्रयास किया लेकिन दुकान पर मौजूद कर्मियों ने उसे रोक लिया और पुलिस को मामले से अवगत कराया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
डिज़ाइनर ज्वेलरी खरीदने व किराए पर लेने के लिए संपर्क करें: 9760901425, 9084084813
























