हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला सिकंदर गेट के पास शाह बिलात मस्जिद के सामने वाली गली में स्थित एक मकान में कुछ दबंग आ धमके और घर में रखा सामान तोड़ दिया। साथ ही परिजनों पर भी हमला किया। इस दौरान दबंगों ने जान से मारने की धमकी भी दी जिससे जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

आपको बता दें कि मोहल्ला निवासी सलमान पुत्र अब्दुल खालिक ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 8:30 बजे वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। घर में उसके पिता, पत्नी और बच्चे मौजूद थे। इसी बीच दो भाई घर में घुस आए और घर में रखा सामान तोड़ दिया। साथ ही सलमान के पिता के साथ भी मार पिटाई की। थोड़ी देर बाद दबंगों का एक और भाई लाठी-डंडे लेकर घर में पहुंचा और घर में तोड़फोड़ की।

सलमान जब घर पहुंचा तो उसे मामले की जानकारी हासिल हुई जिसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से मामले में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले से जुड़ा 48 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें एक दबंग हाथ में लाठी लेकर घर में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है।
Class V से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर































