हापुड़, सीमन/स्पेशल डेस्क (ehapurnews.com): बागपत के कफन चोरी प्रकरण की जांच की ज़िम्मेदारी आईजी रेंज प्रवीण कुमार ने हापुड़ एएसपी को सौंपी है। अब हापुड़ एएसपी जनपद बागपत के कफन चोरी प्रकरण की जांच करेंगे। इससे पहले यह जांच एडीजी ने एएसपी बागपत को सौंपी थी लेकिन आईजी ने जांच का ज़िम्मा हापुड़ एएसपी को दिया है।
बता दें कि आठ मई को जनपद बागपत की बड़ौत पुलिस ने कफन चोरी प्रकरण का खुलासा किया था। इस खुलासे में पुलिस ने नामी कपड़ा व्यापारी प्रवीण कुमार जैन समेत सात लोगों को जेल भेजा था। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने के बाद एडीजी ने मामले की जांच एएसपी बागपत को सौंपी लेकिन जांच सौंपने के कुछ ही घंटों बाद यह जांच आईजी प्रवीण कुमार ने हापुड़ एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र को सौंपी है।
सर्वाइकल और कमर दर्द वालों को मिलेगी इन गद्दों से राहत





























