हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बीती रात जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी को चेक किया। इस दौरान एएसपी ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि सतर्क रहें, पैनी निगाह रखें जिससे अपराध को नियंत्रण में किया जा सके। एएसपी ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करते रहें। इसी के साथ उन्होंने कड़ाके की सर्दी में ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों का मनोबल भी बढ़ाया।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने भी क्राइम मीटिंग में थानेदारों के पेच कसे थे और बढ़ती चोरियों पर नाराजगी जाहिर की थी। हापुड़ के एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने गुरुवार की देर रात जनपद हापुड़ के विभिन्न चेकिंग पॉइंट्स का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एएसपी का कहना है कि संदिग्ध गतिविधि पर निगाह रखें और ढीलाई ना बरते।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























