👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार की देर रात से हो रही बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। हापुड़ का गोल मार्केट, अतरपुरा चौराहा, कासिमपुरा, मीनाक्षी रोड जलमग्न हो गया। हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर जलभराव होने से लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव व्यापारियों पर पड़ा जो गोल मार्केट में ग्राहकों का इंतजार करते रहे। बारिश और जलभराव से लोगों की चुनौतियां बढ़ गई और आने जाने में काफी समस्या हुई। देखें जलभराव की तस्वीरें


























