
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कृषि विभाग की छापामार कार्रवाई का क्रम लगातार जारी है। रविवार को जिला कृषि अधिकारी गौरव कुमार अपनी टीम के साथ हापुड़ की जरौठी रोड पर स्थित एक गोदाम पर पहुंचे। गोदाम पर जांच के लिए पहुंची टीम ने जब बाहर ताला लटका देखा तो उन्होंने गोदाम मालिक से संपर्क किया और ताला खुलवाने की मांग की। साथ ही एसडीएम सदर हापुड़ को भी मामले से अवगत कराया गया। फिलहाल अधिकारी मौके पर है। खबर लिखे जाने तक ताला खुलने का इंतजार किया जा रहा था। बताते चलें कि जरौठी रोड पर अवैध रुप से गोदाम बने हैं जिनका नक्शा भी स्वीकृत नहीं है।
बताया जा रहा है कि टीम ने एक ट्रक को भी कब्जे में लिया हुआ है. अधिकारी बाहर से गोदाम के भीतर झाकते हुए दिखाई दिए। रविवार को उस समय जरौthi रोड पर हड़कंप की स्थिति बन गई जब कृषि विभाग की टीम एक गोदाम पर पहुंची। छापामार कार्रवाई के लिए पहुंची कृषि विभाग की टीम ने जब गोदाम पर ताला मटका देखा तो उसने तुरंत संबंधित मालिक से संपर्क साधा और ताला खुलवाने की मांग की और एसडीएम सदर हापुड़ को भी मामले से अवगत कराया।
गाड़ी में लगवाएं धांसू व दमदार ऑडियो सिस्टम: 7417116804






























