
Representative Image
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के सराफा बाजार में उस समय हड़कंप मच गया। जब मेरठ से आई पुलिस ने सराफा बाजार में शनिवार को दबिश दी। इस दौरान टीम अपने साथ कुछ महिलाओं को भी लाई थी जिनकी निशानदेही पर मेरठ पुलिस ने हापुड़ के सराफा बाजार में दबिश दी। इस दौरान एक सर्राफ के यहां टीम पहुंची और उससे दो कंगन बरामद किए। बताया जा रहा है कि यह मामला कुछ दिन पूर्व मेरठ में हुई डकैती के बाद हत्या की जांच से जुड़ी है।
आपको बता दें कि हापुड़ के सर्राफा बाजार में कभी दिल्ली पुलिस तो कभी मेरठ पुलिस का छापा लग रहा है। व्यापारियों में खलबली मची हुई है। ताजा मामला शनिवार का है जब मेरठ पुलिस ने हापुड़ के सर्राफा बाजार में दबिश दी। टीम इस दौरान एक सर्राफ के यहां पहुंची। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि महिला आरोपियों ने सर्राफ को दो कंगन बेचे थे जो उसी अवस्था में सर्राफ के यहां से बरामद हुए हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)

































