हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने हापुड़ कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए और मामले से जुड़ा एक ज्ञापन हापुड़ के क्षेत्राधिकार अशोक कुमार सिसोदिया को दिया। अधिवक्ताओं का कहना है कि हापुड़ कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी ने महिला अधिवक्ता व उनके पिता के साथ अभद्र व्यवहार किया जिसने जानबूझकर मोटरसाइकिल गाड़ी के आगे लगा दी और साइड नहीं दी। अधिवक्ताओं के आरोपों के अनुसार पुलिसकर्मी ने इस दौरान महिला अधिवक्ता और उनके पिता के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। पुलिस ने झूठा मुकदमा पंजीकृत किया है।
सोमवार को हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष हाजी ऐनुलहक एडवोकेट के नेतृत्व में तथा सचिव नरेंद्र शर्मा के संचालन में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि महिला अधिवक्ता उनके पिता के साथ हापुड़ पुलिस में तैनात पुलिसकर्मी द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार तथा दर्ज झूठे मुकदमे के मामले में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। अधिवक्ता कचहरी गेट पर एकत्र हुए जहां उन्होंने पुलिस की कार्यशैली को लेकर कई सवाल खड़े किए और मामले में ज्ञापन हापुड़ सीओ को दिया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























