हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ ब्लॉक की प्रमुख और गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया की पत्नी ममता तेवतिया शनिवार को हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के पूर्व अध्यक्ष संजय कंसल एडवोकेट के आवास प्रकाश नगर पर पहुंची जहां उन्होंने सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को गिनाया। मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल का संदेश देते हुए उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में कितना विकास हुआ है? देश ने विकास की रफ्तार पकड़ी है। इस दौरान अधिवक्ता विशाल अग्रवाल, सचिन गुप्ता, विकास त्यागी, अक्षय गुप्ता, मुकुल चौधरी, रवि सैनी, कुलदीप शर्मा, भरत खरबंदा आदि उपस्थित रहे।
अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…
Read more
























