VIDEO: परीक्षा में हापुड़ प्रशासन हुआ फेल










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ये तस्वीरें गुरुवार की रात की है जहां प्रशासन की नाकामी लोगों के सामने आई। विभाग की विफलता ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया। ठंड के इस मौसम में लोगों के माथे पर पसीने आ गए।
जिला प्रशासन चाहे कितने भी दावे कर लें लेकिन परीक्षा के दिन ये सभी खोखले साबित होते हैं। प्रशासन इस परीक्षा में एक बार फिर फेल हो गया है। गढ़मुक्तेश्वर में दीपदान के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे। वापसी में 33 किलोमीटर की दूरी तय करने में श्रद्धालुओं को नौ घंटे से भी ज्यादा लग गए। हालांकि अधिकारी भी मैदान में उतरे लेकिन यात्रियों की समस्या का हल समय पर नहीं हो सका। इस दौरान लोगों ने प्रशासन को जमकर कोसा। लोगों ने कहा कि इतनी अव्यवस्था है कि आसपास कहीं पानी के लिए पानी तक नहीं है। बच्चे भूखे रहने को मजबूर हैं।
लोगों ने पुलिस की गैरमौजूदगी का आरोप लगाया। सवाल यह खड़ा होता है कि जब प्रशासन को पता था कि लाखों श्रद्धालु मेले में उमड़ेंगे तो उसी अनुसार व्यवस्था क्यों नहीं की गई? इस दौरान वाहन कई घंटों तक जहां खड़े थे वहीं खड़े रहे। हापुड़, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से आने वाले श्रद्धालुओं ने फिर न आने की बात कही। प्रशासन जिस तरह अपनी पीठ थपाथपा रहा है उससे लोगों में बेहद नाराजगी है।

CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854







Related Posts

भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम

🔊 Listen to this भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय सोमवार को भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव…

Read more

बुलेट सवारों ने मचाया हुड़दंग, छोड़े पटाखे

🔊 Listen to this बुलेट सवारों ने मचाया हुड़दंग, छोड़े पटाखे हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में हुड़दंगबाज हुड़दंगबाजी छोड़ने को तैयार नहीं है। ताजा मामला पिलखुवा से सामने आया जहां…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम

भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम

बुलेट सवारों ने मचाया हुड़दंग, छोड़े पटाखे

बुलेट सवारों ने मचाया हुड़दंग, छोड़े पटाखे

आलू किसानों ने 13 फरवरी तक किया धरना स्थगित

आलू किसानों ने 13 फरवरी तक किया धरना स्थगित

महाशिवरात्रि के चलते हल्के व भारी वाहनों का रूट रहेगा डाइवर्ट

महाशिवरात्रि के चलते हल्के व भारी वाहनों का रूट रहेगा डाइवर्ट

37 लाख रुपए की लागत से 7 गांव में होगा नालों का निर्माण

37 लाख रुपए की लागत से 7 गांव में होगा नालों का निर्माण

12 महिलाओं के नाम पर फर्जी तरीके से लिया लोन

12 महिलाओं के नाम पर फर्जी तरीके से लिया लोन
error: Content is protected !!