हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एडीएम हापुड़ संदीप सिंह सोमवार को हापुड़ की मेरठ रोड पर बन रहे रेलवे अंडरपास पर पहुंचे और पंचशील कॉलोनी के बाहर धरना दे रहे स्थानीय लोगों से मुलाकात की। साथ ही उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान एडीएम ने नगर पालिका और तहसील प्रशासन को आसपास के क्षेत्र की पैमाइश कराने के बाद कॉलोनी का रास्ता बंद किए बिना अंडरपास बनाने के निर्देश दिए। कॉलोनीवासी पिछले एक हफ्ते से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं जिनका कहना है कि इस अंडरपास के निर्माण से कॉलोनी का गेट बंद हो जाएगा जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होगी। पिछले एक हफ्ते से कॉलोनीवासी धरना दे रहे हैं जिन्होंने मकान बिकाऊ है के पोस्टर भी चिपकाएं हैं। सोमवार को एडीएम हापुड़ संदीप सिंह मौके पर पहुंचे और रेलवे के अधिकारियों के साथ बातचीत भी की। साथ ही समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:





























