
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी आलोक कुमार बुधवार को हापुड़ के श्री चंडी धाम पहुंचे और चंडी मैया का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर समिति ने उनका जोरदार स्वागत किया। गौरी ग्रुप के स्वामी डॉक्टर ललित भारद्वाज एवं कोषाध्यक्ष सर्राफा एसोसिएशन आयुष शर्मा सराफ भी इस दौरान उपस्थित रहे। आयुष शर्मा ने बताया कि बुधवार की शाम आलोक कुमार हापुड़ पहुंचे जहां उन्होंने चंडी मैया के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
































