
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर गाड़ी और बाइक की भिड़ंत के दौरान चीख पुकार मच गई। इस दौरान बाइक पर लदी तेजाब की पेटी सड़क पर गिर गई जिसकी वजह से तेजाब सड़क पर बिखर गया। इस दौरान राहगीर एकत्र हुए और उन्होंने बाइक सवार का हाल जाना।
मामला शनिवार का है जब एक बाइक और गाड़ी की भिड़ंत हो गई। बाइक पर तेजाब की पेटी लदी थी। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। बाइक पर लदा तेजाब सड़क पर बिखर गया। आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और दोनों का हाल जाना।
हापुड़ से खरीदें गिटार, पियानो, हारमोनियम आदि म्यूजिकल आइटम: 9719606011



























