
हापुड़: कुत्तों पर तेजाब फेंकने का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला पटेल नगर के रहने वाले कुछ लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने कुत्तों के पिल्लों को जहर दिया है और तेजाब भी फेका है। मामले की शिकायत कलेक्ट्रेट में अधिकारियों से की है। सभी ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला निवासी धीरज शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कुछ लोगों द्वारा पिल्लों पर तेजाब फेंका जा रहा है, जहर दिया जा रहा है। ऐसी कुछ घटनाएं पिछले दोनों बढ़ी है जिसकी वजह से लोगों ने नाराजगी ज़ाहिर की है और उन्होंने मामले में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग उठाई है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























