हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन से रन थ्रू पास हो रही एक ट्रेन की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त वसीम पुत्र साजिद निवासी मोहल्ला तिहाई खरखोदा जिला मेरठ के रूप में हुई है जिसकी जेब से किसी तरह का रेलवे टिकट बरामद नहीं हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 6:26 पर ट्रेन संख्या 12584 डबल डेकर हापुड़ स्टेशन से रन थ्रू पास हो रही थी। इसी बीच ट्रेन के इंजन से टकराकर वसीम की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जीआरपी भी मामले की जांच कर रही है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065


























