हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित टीपी नगर चौकी के पास 19 अगस्त की रात हुए सड़क हादसे में घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 19 अगस्त की रात को हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित प्रीत विहार कॉलोनी में गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजीव नगर के राजेश राऊत किसी काम से आए थे जिन्हें अनियंत्रित स्कूटी ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आनन-फानन में दिल्ली के तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान राजेश रावत की मौत हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























