
हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव वझीलपुर में सोमवार की सुबह छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की बस अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। इस दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में सवार बच्चों का हाल जाना। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चों को अंदरूनी चोट आई है।
हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित सरस्वती बल मंदिर की बस छात्रों को लेकर जैसे ही गांव वझीलपुर पहुंची तो चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग, ग्रामीण एकत्र हुए और वह घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही बच्चों का हाल जाना। इस दौरान बच्चों को अंदरूनी चोट आई है। क्रेन की मदद से बस को खिंचवाने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके दौरान मामूली रूप से यातायात प्रभावित हो गया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464































