👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर सूर्य विहार कॉलोनी के लोग इन दिनों बेहद परेशान है। कुछ शरारती तत्व एक खाली पड़े प्लॉट में कूड़े में आग लगा देते हैं जिसकी वजह से आसपास के लोगों को मजबूरन जहरीली हवा में सांस लेना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ शरारती तत्व खाली पड़े प्लॉट में कूड़ा फेंक देते हैं और इसमें आग लगाते हैं जिसकी वजह से लोगों को मजबूरन जहरीली हवा में सांस लेना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले भी कूड़े के ढ़ेर में लोगों ने आग लगा दी थी जिससे जहरीला धुआं निकलने लगा। स्थानीय लोगों ने कई बार विरोध किया लेकिन इसके बावजूद भी यह शरारती तत्व मानने को तैयार नहीं है जो कि लगातार प्रदूषण को बढ़ावा दे रहे हैं।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103





























