
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी में सोमवार की देर रात अज्ञात कारणों से तीन दुकानों में आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच गया। इस दौरान लाखों रुपए का नुकसान हो गया। दमकल विभाग की नौ गाड़ियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। आग की चपेट में आने से करीब 16 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं दुकानों के संचालकों ने रंजिशन आग लगाने की बात कही है।नवीन सब्जी मंडी में दुकान नंबर 66 और 67 के प्रोपराइटर प्रवीण पुत्र जगदीश निवासी कोठी गेट हापुड़ है जबकि दुकान नंबर 68 मुकेश कुमार अशोक कुमार के नाम से है। इन तीनों ही दुकानों में सोमवार की रात करीब 11:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। प्रवीण की दुकान में बोरी बार-दाने का काम होता है जबकि मुकेश कुमार अशोक कुमार के यहां सब्जी से जुड़ा कारोबार होता है। तीनों ही दुकानों में विद्युत कनेक्शन नहीं है।आग की लपटों ने धीरे-धीरे दुकान में रखी सारी सब्जियां, बोरे, चादर, कैरेट, रिक्शा, कांटा व अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि लगभग 15 से 16 लाख रुपए का नुकसान हो गया। सूचना पर दमकल विभाग की नौ गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया। गनीमत रही किसी प्रकार की जानहानी नहीं हुई लेकिन इस दौरान दुकान संचालकों को लाखों का नुकसान हो गया। दुकानदारों ने रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216





























