हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आंध्र प्रदेश और हापुड़ पुलिस ने गुरुवार को दोपहर हापुड़ के सर्राफा बाजार में एक ज्वैलर्स के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस बल को देखते ही ठिकाने से दोनों सगे भाई उड़न छू हो गए। पुलिस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। ज्वैलर्स पर लूट व चोरी की गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का आरोप है। हापुड़ के ज्वैलरी चोर, ज्वैलरी गलाने व खरीद-बेच करने वालों का गिरोह सक्रिय है। गिरोह के सदस्य हवाई जहाज से यात्रा करते है और लग्जरी कारों में सफर करते है।
बताया गया है कि आंध्र प्रदेश के एक कस्बे में सनसनीखेज चोरी हुई थी। इस चोरी में लाखों रुपए मूल्य के जेवर चोरी गए थे। इस सिलसिले में पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश ने आंध्र प्रदेश पुलिस को बताया कि उसने चोरी के जेवर हापुड़ के एक सुनार को बेच दिए है। आंध्र प्रदेश पुलिस पकड़े गए बदमाश को लेकर गुरुवार को हापुड़ पहुंची।
आंध्र प्रदेश पुलिस व हापुड़ पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के इशारे पर हापुड़ के सर्राफा बाजार में एक सर्राफ के ठिकाने पर छापा मारा। पुलिस देखते ही दोनों सगे भाई ठिकाने से भाग खड़े हुए। छापामार कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया और लोग मौके पर एकत्र हो गए।
आंध्र प्रदेश पुलिस ने बताया कि गत दिनों तिरुपति बाला जी मंदिर से डेढ़ किलो सोने के जेवर चोरी गए थे जिन्हें हापुड़ के चैनापुरी के एक बदमाश मांज ने चोरी किए थे। चोरी गए सोने के जेवरों को हापुड़ मे ही गलाया गया और फिर तीन दुकानदारों को सोना बेचा गया। हापुड़ में चोरी करने, सोने के आभूषण गलाने व खरीद-बेच करने वालों का गिरोह सक्रिय है। गिरोह के सदस्य हवाई सफर करते है और लग्जरी कारों में सफर करते है।
ये भी देखेंः
गाय और भैंस के शुद्ध दूध || Pure Milk की FREE DELIVERY: 9068607739
























