
👁 0 views Views
हापुड़: राशन कार्ड के दफ्तर की दीवार पर गिरा हरा-भरा वृक्ष
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद के परिसर में स्थित राशन कार्ड के ऑफिस की दीवार पर एक पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। पेड़ गिरने से लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिन्होंने मामले में संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर खींचा है।
रविवार को छुट्टी के पश्चात जब सोमवार को अधिकारी व कर्मचारी राशन कार्ड के ऑफिस पहुंचे तो देखा कि वहां पर एक हरा-भरा वृक्ष गिरा हुआ था और राशन कार्ड के ऑफिस की दीवार भी क्षतिग्रस्त हालत में थी।
गाड़ी में लगवाएं धांसू व दमदार ऑडियो सिस्टम: 7417116804































