
हापुड़: टूटी पुलिया दे रही हादसों को न्योता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चोपला के पास स्थित पुलिया टूटी हुई है जिसकी वजह से हादसे का खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। कई लोग तो गिरकर चोटिल हो चुके हैं। संकेतक के रूप में एक डंडे पर कपड़ा टिकाया हुआ है। आपको बता दें कि गोल मार्केट में घुसने के लिए यह प्रमुख मार्ग में से एक है जो बीच में से क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग से ई-रिक्शा, दो पहिया वाहन और गाड़ियों का अक्सर आना जाना लगा रहता है जो हादसे को दावत दे रहा है। क्षेत्रवासियों ने नाराजगी ज़ाहिर करते हुए पुलिया को दुरुस्त कराने की मांग की है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739































