
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के शिवगढ़ी में स्थित खेतों में 9 से 10 फीट लंबा विशाल अजगर देख लोगों के होश उड़ गए। अजगर रेंगता हुआ खेतों से गुजर रहा था। तभी लोगों की नजर पड़ गई जिसके बाद हड़कंप मच गया। उन्होंने मौके की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
मामला गुरुवार का है जब खेतों पर जा रहे लोगों की नजर 9 से 10 फीट लंबे विशाल अजगर पर पड़ी। भारी भरकम अजगर रेंग रहा था। इसके बाद आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए। हालांकि कुछ देर बाद अजगर चला गया।
दूल्हा-दुल्हन की धमाकेदार एंट्री, हल्दी-मेहंदी की सजावट व कैटरिंग के लिए संपर्क करें: 8439122080

































