हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले 179 रेल यात्रियों पर 83,400 रुपए का जुर्माना लगाया गया है और राजस्व वसूला गया है। रेलवे का अभियान 15 दिनों तक पूरे मंडल में चलाया जाएगा जिससे बिना टिकट यात्रा करने वाले रेल यात्रियों पर शिकंजा कसा जा सके।

मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) सुधीर सिंह ने बताया कि बिना टिकट यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली छह ट्रेनों में अभियान चलाया गया जहां आला हजरत, जनसाधारण, अवध असम, गरीब नवाज एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस तथा काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में अभियान चलाकर बिना टिकट यात्रा कर रहे 179 रेल यात्रियों पर कार्रवाई की गई। सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक नरेश सिंह, डीसीईटी जोगिंदर पाल सिंह समित नौ टिकट चेकिंग स्टाफ व आरपीएफ के जवानों ने अभियान चलाया और यह कार्रवाई की।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























