
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में रविवार को दो पालियों में पीसीएस-प्री परीक्षा 10 केंद्रों पर आयोजित हुई जिसमें 64% अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। पहली पाली में 1,644 और दूसरी पाली में 1,643 अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे। इसके लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध गए हैं। सभी केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा आयोजित हुई। हापुड़ के एकेपी इंटर कॉलेज, सीटीसी इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, मारवाड़ इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, श्री चंडी विद्यालय, श्री जैन कन्या पाठशाला, श्री शांति स्वरूप और एसएसवी पीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया।
पहली पाली की परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक जबकि दूसरी पाली का समय दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक था। दोनों पालियों में 4,536-4,536 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। अभ्यर्थियों को चेकिंग के पश्चात ही भीतर प्रवेश दिया गया। पहली पाली में 4,536 में से 2892 ने परीक्षा छोड़ दी, 1,644 ने परीक्षा दी जबकि दूसरी पाली में 4,536 में से 1,643 उपस्थित हुए जबकि 2,902 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न हल करने के लिए आए।
कमल डोसा: रात 12 बजे तक फ्री होम डिलीवरी, तीन डोसे के साथ एक मधुबन बड़ा फ्री: 7017570838






























