हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बदलते मौसम के कारण लोगों को आई फ्लू हो रहा है। हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में प्रतिदिन 200 से ढाई सौ मरीज उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। सीएचसी के अधीक्षक डॉ दिनेश खत्री ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए पर्यापत दवाइयां उपलब्ध है। आई फ्लू के लिए अलग से टीम बनाई गई है। साथ ही टेली मेडिकेशन की भी सुविधा उपलब्ध है। डॉक्टर दिनेश खत्री ने बताया कि यह बीमारी छूने से फैलती है। हालांकि जल्द ही ठीक भी हो जाती है।
चिकित्सक का कहना है कि प्रतिदिन दो से ढाई सौ मरीज आ रहे हैं जिन्हें टेबलेट और हआइड्रॉप्स दी जा रही है। साथ ही बर्फ से सिकाई करने की भी सलाह दी गई है।
आपको बता दें कि आई फ्लू लगातार पैर पसारता जा रहा है। ओपीडी में 50% मरीज आई फ्लू के पहुंच रहे हैं। साथ ही सीएचसी के भी कई कर्मचारी आई फ्लू की चपेट में आ चुके हैं।
महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…
Read more
























